Asia Cup 2022: भारतीय फैंस के लिए बड़ी खबर, तो ऐसे पहुंच सकती है टीम इंडिया फाइनल में

Asia Cup 2022: भारतीय फैंस के लिए बड़ी खबर, तो ऐसे पहुंच सकती है टीम इंडिया फाइनल में

भारत के एशिया कप 2022 अभियान को एक बड़ा झटका लगा क्योंकि टीम को श्रीलंका के हाथों आखरी ओवर में हार का सामना करना पड़ा। प्रतियोगिता के सुपर 4 चरण में टीम इंडिया ने लगातार दो मैच गँवा दिए है। श्रीलंका से पहले भारतीय टीम को सुपर-4 राउंड में ही पाकिस्तान के खिलाफ भी आखरी ओवर में हार का सामना करना पड़ा था। इसी हार के साथ भारत का एशिया कप में सफर लगभग ख़तम हो चुका है लेकिन असली सवाल यह है कि क्या टीम इंडिया के पास अब भी चैंपियनशिप की दौड़ में बने रहने का मौका है?

टीम इंडिया के पास ये है एक मौका

फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए टीम इंडिया 8 सितम्बर को होने वाले अपने आखिरी मुकाबला अपने अफगानिस्तान के खिलाफ एक बड़े अंतर से जीतना होगा. जीत काफी नहीं है इसी के साथ भारतीय टीम को ये भी दुआ करनी होगी कि दूसरी टीमें अपना मैच हार जाएं. भारत के लिए कुछ इस प्रकार होंगे समीकरण

7 सितंबर: अफगानिस्तान पाकिस्तान को हरा दे।
8 सितंबर: भारत अफगानिस्तान को हरा दे।
9 सितंबर: श्रीलंका पाकिस्तान को हरा दे।
भारत का नेट रन रेट पाकिस्तान-अफगानिस्तान से बेहतर हो।
11 सितंबर: भारत बनाम श्रीलंका फाइनल।

अफगानिस्तान vs पाकिस्तान

7 सितम्बर को होने वाले मैच में अफगानिस्तान, पाकिस्तान को हरा दे तो भारत फाइनल की दौड़ में बना रहेगा अगर ऐसा नहीं होता है तो भारत का बाहर होना पक्का है

भारत vs अफगानिस्तान

भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ एक बड़े अंतर से जीतना होगा

श्रीलंका vs पाकिस्तान

9 सितम्बर को श्रीलंका, पाकिस्तान को हरा दे तो, श्रीलंका 3 जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर होगा और बाकी टीमें 1 -1 जीत के साथ निचले क्रम पर होगी

इसी के साथ भारत का नेट रन रेट पाकिस्तान-अफगानिस्तान से बेहतर हो तभी भारत फाइनल में पुहंच पाएगा

10 महीने पहले क्या हुआ था?


10 महीने पहले टी-20 वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम के सामने कुछ इसी प्रकार के समीकरण बने थे। पर तब कुछ भी उनके पक्ष में नहीं गया था और टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 राउंड से बाहर हो गई थी।

आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

IND vs PAK: अर्शदीप सिंह के बचाव में उतरे विराट कोहली, बोल दी इतनी बड़ी बात Asia Cup

IND vs PAK: अर्शदीप सिंह के बचाव में उतरे विराट कोहली, बोल दी इतनी बड़ी बात

भारत-पाकिस्तान मैच कब है, टाइमिंग, लाइव स्ट्रीमिंग, व अन्य जानकारियां Asia Cup

भारत-पाकिस्तान मैच कब है, टाइमिंग, लाइव स्ट्रीमिंग, व अन्य जानकारियां